Home » राष्ट्रीय » यूपी:खिड़कियों के शीशों में कंपन, वैष्णवी को तीन झटके; डीजे की तेज आवाज से स्कूल में सात साल की बच्ची की मौत

यूपी:खिड़कियों के शीशों में कंपन, वैष्णवी को तीन झटके; डीजे की तेज आवाज से स्कूल में सात साल की बच्ची की मौत

Facebook
X
WhatsApp

heart attack

– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बलरामपुर में प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे की तेज आवाज के बीच स्कूल में सात साल की बच्ची की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। बलरामपुर के डिवाइन पब्लिक स्कूल की दूसरी कक्षा की छात्रा वैष्णवी तिवारी बेहोश हो गई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


जिस दौरान उसकी तबीयत बिगड़ी, स्कूल के बगल से गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा गुजर रही थी और तेज आवाज में डीजे बज रहा था। इस घटना से आहत होकर दो पूजा समितियों के पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया। यही नहीं, सर्वसम्मति से नगर क्षेत्र में डीजे बजाने पर प्रतिबंध भी लगा दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया, इसलिए मौत की स्पष्ट वजह सामने नहीं आ सकी। पिता सोनू तिवारी ने बताया कि स्कूल से बेटी की तबीयत खराब होने की सूचना मिली थी। बेटी को पहले से कोई बीमारी नहीं थी। सीओ अभिषेक सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

How to Get AdSense Approval for News a Portal
News Portal Development Services in Uttar Pradesh

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें